ओल्ड ऐज होम का संचालन
मानव समाज निरन्तर आधुनिक जीवन शैली को अपनाता रहा है। भारत में भी पश्चिमी सभ्यता एवं जीवनशैली का प्रसार काफी तीव्र गति से हुआ है। आधुनिक जीवनशैली मंे परिवार के बन्धन काफी कमजोर हुये हैं। इसका सबसे अधिक नुकसान बुर्जुगों कोे उठाना पड़ा है। आज के समय में युवा दम्पत्ति अपने बुजुर्ग माता पिता को अपने साथ नहीं रखना चाहते हैं जिस कारण से इनके सम्मुख जीवन की अन्तिम बेला मंे काफी कठिनाईया ं उत्पन्न हो जाती है। इस क्षेत्र में भी यह समस्या बड़ती जा रही है। समाज की इस समस्या का दूर करने हेतु संस्था द्वारा जनपद मे ं एक वृद्धाश्रम का संचालन किया जा रहा है। जहां पर बुजुर्ग महिला एव ंपुरूषांे को उचित सुरक्षा एव ं चिकित्सा सेवा प्रदान की जा रही है।